17वीं टाटा मैराथन का आज, डॉन को पकड़ने वाले पुलिसवाले और अंगदान के लिए डॉक्टर लगाएंगे दौड़.

मुंबई में 42 किलोमीटर की 17वीं टाटा मुंबई मैराथन का आयोजन आज हो रहा है। इस बार इसमें में 46000 से ज्यादा धावक भाग ले रहे हैं। जिसमें पुरुष दल की बुगाथा और सुधा सिंह महिला दल की अगुवाई करेंगी। इसमें शहर के नामचीन डॉक्टर, डॉन लकड़ावाला को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी, देश के कई राज्यों से आये अधिकारी, कर्मचारी और मुंबई के आला पुलिस अधिकारी शामिल हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज भी इसमें शामिल होंगे।


बुगाथा ने पिछले दो महीनों में दिल्ली हाफ मैराथन और कोलकाता 25 किमी दौड़ जीती थी। उन्हें काठमांडू दक्षिण एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता रशपाल सिंह और पुणे मैराथन 2019 के विजेता राहुल पाल से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। महिलाओं की पूर्ण मैराथन में ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता सुधा सिंह खिताबी हैट्रिक बनाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने 2016 में यहां पहला स्थान हासिल किया था तथा फिर वह 2018 और 2019 में चैंपियन बनी थी। इस तीन बार की चैंपियन को ज्योति गवाटे से चुनौती मिलेगी जिन्होंने 2017 में यह मैराथन जीती थी।